Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमर पर रखें नजर

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2016 11:04 AM (IST)

    हाल ही में शोधों से पता चला है कि कमर के आसपास ज्यादा चर्बी चढऩे से दिल की बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भले ही आप अपने को फिट समझ रही हों, लेकिन यदि आपकी कमर की माप लगातार बढ़ती जा रही है तो इस पर लगाम लगाने की जरूरत है, यह कहना है जापानी शोधकर्ताओं का। हाल ही में शोधों से पता चला है कि कमर के आसपास ज्यादा चर्बी चढऩे से दिल की बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

    शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन महिलाओं

    के पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी होती है, उनको दिल की बीमारी का खतरा 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जबकि पुरुषों के मामले में यह खतरा एक प्रतिशत अधिक हो जाता है अर्थात पुरुषों को दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा 16 प्रतिशत हो जाता है। इस शोध में विभिन्न तरह की दिल की बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गौर किया गया। इस शोध से यह बात भी पता चली कि वजन बढऩे से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

    शोधकर्ताओं ने अपनी इस रिसर्च-स्टडी में चालीस साल से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया और उनकी लंबाई, वजन तथा कमर की माप ली गई। शोध में यह भी पाया गया कि चर्बीयुक्त पेट होने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    READ: मोटापे के दुष्प्रभाव से अनजान हैं दिल्ली-एनसीआर के लोग

    कम पढ़े-लिखे युवाओं में अधिक होता है मोटापा बढ़ने का खतरा

    खबरें और भी