Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन नुकसानों को जानने के बाद नॉनवेज छोडऩे पर मजबूर हो जाएंगे आप

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 03:08 PM (IST)

    कुछ लोगों को अगर एक दिन भी मांस-मछली खाने को ना दिया जाए तो समझिये कि उनका जीना मुश्किल हो जाता है। ये खबर उनके लिए है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दुनियाभर में ऐसे करोड़ों लोग हैं जो मांसाहारी भोजन को छूते तक नहीं वहीं अन्य लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर एक दिन भी मांस-मछली खाने को ना दिया जाए तो समझिये कि उनका जीना मुश्किल हो जाता है।

    नॉनवेज पसंद करने वालों के पास इसे खाने के कई सारे तर्क हैं लेकिन महज एक मुद्दा उन्हें शाकाहारी बना सकता है।जामा मेडेसिन ने 1900 से 2013 के डेटा को इकट्ठा किया जिसमें ये सामने आया कि शाकाहारी लोगों का ब्लड प्रेशर मांसाहारी लोगों की अपेक्षा कम होता है।

    इसके अलावा रिसर्च में सामने आया है कि नॉनवेज भोजन रक्त धमनियों को संकरा करता है जिससे रक्त शुद्धिकरण और रक्त संचालन में दिक्कत आती है। इसकी वजह से व्यक्ति को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। जबकि शाकाहारियों के साथ ये समस्या कम आती है।

    शाकाहारी लोगों का मूड भी मांसाहारियों से बेहतर रहता है। दरअसल शाकाहारी भोजन में मिले एंजाइम्स दिमाग को रिलेक्स करते हैं।शोध ये भी कहता है कि शाकाहारी लोगों का वजन मांसाहारियों की अपेक्षा कम रहता है।

    पढ़ें- मोटापे के दुष्प्रभाव से अनजान हैं दिल्ली-एनसीआर के लोग

    दर्द में पेन रिलीवर नहीं योग, एक्यूपंक्चर और ताई ची अपनाएं-विशेषज्ञ