Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खतरनाक है जल्द सोने की आदत

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2016 03:53 PM (IST)

    जल्दी सोने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की आशंका ज्यादा रहती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टोक्यो, प्रेट्र। रात में जल्द सोने की आदत दिल से जुड़़ी बीमारी का सूचक हो सकता है। खासकर पुरूषों के लिए यह स्थिति बहुत खतरनाक है। रात में यदि आप जल्दी सोने के आदी हैं तो बगैर देरी किए अपना चेकअप कराएं। जापान के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में यह खुलासा किया है। इसके निष्कर्षों के मुताबिक, जल्दी सोने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की आशंका ज्यादा रहती है।

    इसके अलावा, रात में नींद बाधित होने का भी खतरा रहता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि जल्द थक जाना उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। मालूम हो कि हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) हार्ट अटैक और स्ट्रोक का महत्वपूर्ण कारण है। इससे पीडि़त का सामान्य बॉडी ब्लॉक प्रभावित होता है, लिहाजा वे जल्दी थक जाते हैं। विशेषज्ञों ने ऐसी स्थिति में समय पर डॉक्टर की सलाह लेने की बात कही है।

    READ: रात को लाइट जलाकर सोने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं होती हैं एक्टिव