Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीन से आंख के कैंसर का खतरा

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 04:31 PM (IST)

    अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक जीन में आनुवांशिक बदलाव के कारण आंखों के कैंसर का खतरा पैदा होता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वॉशिंगटन, एजेंसी। आंखों के रंग को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाने वाले जीन के तार कैंसर से जु़डे हैं। अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक जीन में आनुवांशिक बदलाव के कारण आंखों के कैंसर का खतरा पैदा होता है। यह रंग को निर्धारित करने वाले पिगमेंट सेल्स से पैदा होता है। इसे यूवियल मेलानोमा (एक तरह का कैंसर) कहते हैं। पुतली, पलक और कोरॉइड (रक्तक) को संयुक्त रूप से यूविया कहा जाता है। पिगमेंट सेल्स से उत्पन्न ट्यूमर यूविया में स्थित होते हैं। पूर्व के शोध में यह खतरा आंखों के हल्के रंग वाले लोगों में विशेषष तौर पर पाए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन, ताजा शोध में जीन की भूमिका सामने आने पर यूवियल मेलानोमा के अन्य लोगों में होने की आशंका ब़$ढ गई है। यह पहला मौका है जब आंखों के कैंसर और जीन के बीच का सीधा संबंध सामने आया है। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि भविष्य में जीन में होने वाले बदलाव को नियंत्रित कर इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकेगा।

    READ: आंख में लगा कॉन्टेक्ट लेंस बता देगा सेहत का हाल