Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टहलकर दिल की बीमारी से बच सकते हैं बुजुर्ग

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2016 04:18 PM (GMT+05:30)

    बढ़ती उम्र में घूमने-फिरने या साइकिल चलाने से दिल की बीमारी के खतरे को पचास फीसद से ज्यादा तक कम किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हेलसिंकी, एजेंसी। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के कई फायदे होते हैं और इससे तमाम तरह की बीमारियां पास नहीं फटकतीं। फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने टहलने से बुजुर्गों को होने वाले फायदे के बारे में नई जानकारी हासिल की है। अध्ययन के मुताबिक, बढ़ती उम्र में घूमने-फिरने या साइकिल चलाने से दिल की बीमारी के खतरे को पचास फीसद से ज्यादा तक कम किया जा सकता है। खासकर 65 वषर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में यह बहुत कारगर है।

    विशेषषज्ञों ने बताया कि शारीरिक रूप से सक्रिय बुजुर्गों में स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमारियों से समय पूर्व मृृत्यु का खतरा बहुत कम रहता है। मालूम हो कि ब़ढती उम्र के साथ दिल से जुड़़ी बीमारियों की आशंका भी ब़$ढ जाती है। शोध में 65 से 74 वर्ष के बीच की महिलाओं और पुरषषों को शामिल किया गया था।

    READ: मोटापे से हो सकता है आठ तरह का कैंसर