Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुश रहना है तो फल और सब्जियां खाओ

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2016 02:10 PM (IST)

    दैनिक आहार में इनका सेवन बढ़ाए जाने से न केवल कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा कम होगा बल्कि जीवन में खुशी का स्तर भी बढ़ सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आइएएनएस। फल और सब्जियों में अच्छी सेहत का राज छुपा हुआ है। दैनिक आहार में इनका सेवन बढ़ाए जाने से न केवल कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा कम होगा बल्कि जीवन में खुशी का स्तर भी बढ़ सकता है। यह बात नए अध्ययन में निकलकर सामने आई है।

    लंदन की वार्विक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू ओसवाल्ड ने कहा, ‘जाहिर तौर पर फल और सब्जियों से हमारी सेहत अछी होती है, लेकिन इसकी तुलना में ये हमारी खुशी के स्तर को यादा तेजी से बढ़ाते हैं।’ अध्ययन के निष्कर्षो से पता चला है कि प्रतिदिन फल और सब्जियों के सेवन का आठवां हिस्सा बढ़ाए जाने से खुशी बढ़ी पाई गई।

    शोधकर्ताओं ने बताया कि दो साल के दौरान फल और सब्जियों के साथ आहार में सुधार का मनोवैज्ञानिक स्तर पर भी बड़ा फायदा पाया गया। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 12,385 प्रतिभागियों के रोजाना के खानपान पर नजर रखा। इसके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला है। इस अध्ययन का प्रकाशन अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में किया गया है।

    पढ़ें- बासी चावल और भी है फायेदमंद !

    सावधान! ज्यादा तनाव से हो सकता है थायराइड

    खबरें और भी