Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ॐ के उच्चारण मात्र से ही दूर हो जाती हैं ये बीमारियां

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2016 11:42 AM (IST)

    क्या आपको पता है कि ॐ के उच्चारण मात्र से ही दूर हो जाती हैं बहुत सी बीमारियां.... ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आर्यसमाज में ॐ का बहुत महत्व है ये ओ ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इसके उच्चारण मात्र से ही बहुत से शारिरिक कष्टï दूर हो जाते हैं? तो आइये आपको बताते हैं कि इसके उच्चारण से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं।

    -ॐ के उच्चारण से वातावरण की नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है और पॉजीटिव तरंगे उत्पन्न होती है।

    -यह शरीर के विषैले तत्वों को दूर करता है इसलिए तनाव को दूर करता है।

    -ॐ का लाभ केवल उसके उच्चारण करने वालों को ही नही बल्कि इसे सुनने वालों को भी मिलता है।

    -ॐ के उच्चारण के समय आपके शरीर में भी ऊर्जा का संचार होता है। उस समय अपने दोनों हाथ आंखों पर रखने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

    -ॐ के उच्चारण से गले में कंपन पैदा होती है जो कि थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

    -अगर आपको घबराहट महसूस होती है तो आप आंखें बंद करके 5 बार गहरी सांसे लेते हुए ॐ का उच्चारण करें।

    -इसके उच्चारण मात्र से हृदय चुस्त-दुरुस्त रहता है और खून का प्रवाह अच्छा होता है।

    READ: ये फायदे आपको आज ही कर देंगे पपीता खरीदने के लिए मजबूर

    -इससे पाचन शक्ति में सुधार आता है।

    -ॐ के उच्चारण से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का संचार होता है।

    -थकान मिटाने के लिए इससे अच्छा उपाय कोई नहीं।

    - अगर आप भी अनिद्रा के शिकार हैं बेड पर जाकर ॐ का उच्चारण करें आपको अच्छी नींद आयेगी।

    - इसके उच्चारण से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और बेहतर तरीके से काम करते हैं।

    - ॐ के उच्चारण से कंपन पैदा होता है जो रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करता है।

    READ: शंख बजाने से दूर हो जाती हैं ये बीमारियां

    READ: कोमलता और सुंदरता का प्रतीक ही नहीं औषधि भी है गुलाब