यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्भावस्था में सही हो खानपान
गर्भवती महिला को और उसके होने वाले शिशु को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखे तो वह और उसके गर्भ मे ...और पढ़ें

गर्भवती महिला को और उसके होने वाले शिशु को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। यदि कुछ बातों का ध्यान रखे तो वह और उसके गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ रहेगा।
-सुबह के समय चार-पांच भीगे बादाम खाएं।
-नाश्ते के दौरान फल और ग्रीन टी लें। ग्रीन टी में निकोटिन कम होता है। इससे भूख खुलकर लगती है। आप अंडा खा सकती हैं। जूस भी पी सकती हैं।
- नाश्ते के कुछ समय बाद हरी सब्जियां मिलाकर बनाई गई दलिया या पोहा भी ले सकती हैं।
-लंच में चोकर वाली रोटी या मिस्सी रोटी के साथ दाल, रसेदार सब्जी और एक पत्ते वाली सब्जी ले सकती हैं।
- लंच करने के कुछ देर बाद फल खा सकती हैं।
-शाम के समय सूप पीना चाहिए। इससे रात में भूख खुलकर लगती है। ड्राईफ्रूट्स भी खा सकती हैं।
- डिनर में रोटी, दाल, रसेदार सब्जी और हरी सब्जी ले सकती हैं। आप चाहें तो चावल भी खा सकती हैं।
- रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध भी ले सकती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
-दिन में अगर अधिक भूख लगती है और कुछ खाने का मन करता है तो ताजे फल, सलाद और उबली हुई सब्जियां ले सकती हैं।
-पनीर, अंकुरित अनाज, सोयाबीन, अंडा ले सकती हैं।
- दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- जूस पीने के बजाय साबुत फल खाएं। कारण, रेशेदार फल शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
सायरा शर्मा