Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू और चिकनगुनिया से ऐसे पायें छुटकारा, अपनाये ये उपाय

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2016 02:48 PM (IST)

    डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, इस बुखार से निजात दिलवाने के लिये हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू उपाय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डेंगू और चिकनगुनिया इस समय बहुत तेजी से फैल रहा है। बड़ों के मुकाबले बच्चों में ये बीमारी और भी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी में तेज बुखार के साथ जोड़ों में तेज दर्द होता है। प्लेटलेट्स कम होने की वजह से शरीर में कमजोरी महसूस होती है। बुखार होते ही डॉक्टर से परामर्श तो अवश्य लें। इसके साथ ही आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं-

    1. काली मिर्च

    तुलसी के पत्तों को काली मिर्च के साथ उबालकर पीना सेहत के लिये फायदेमंद है। इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है और एंटी-बैक्टीरियल के रूप में काम करती है।

    2. गिलोय

    गिलोय का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। डेंगू बुखार में इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और बॉडी को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। इसके तनों को उबालकर हर्बल ड्रिंक की तरह सर्व किया जा सकता है। अधिक फायदे के लिये इसमें तुलसी के पत्ते भी डालकर उबाल सकते हैं।

    3. तुलसी

    तुलसी के पत्तों को गरम पानी में उबालकर छानकर, रोगी को पिलायें। तुलसी के इस पानी में शहद मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम भी बेहतर होगा।

    4. मेथी के पत्ते

    हरी मेथी के पत्तों को उबालकर हर्बल चाय के रूप में पीने से शरीर का विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है और शरीर में डेंगू के जीवाणु खत्म हो जाते हैं।

    5. हल्दी

    अपने एंटीबॉयोटिक गुणों के कारण हल्दी तो वैसे भी शरीर के लिये काफी फायदेमंद होती है। सुबह आधा चम्मच हल्दी पानी के साथ लें और रात के समय भी आप दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आपको जुकाम है तो दूध का सेवन न करें।

    6. पपीते के पत्ते

    पपीते के पत्तों का रस डेंगू बुखार होने पर बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम शरीर की पाचन शक्ति को ठीक करता है। इसके सेवन से प्लेटलेट्स भी बहुत तेजी से बढ़ती है।

    7. नारियल पानी

    डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों को प्रतिदिन नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिये। इसमें भरपूर मात्रा में एलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल और अन्य जरुरी पोषक तत्व पाये जाते हैं।

    READ: चिकनगुनिया: इलाज के साथ सावधानी भी जरूरी

    मच्छरों को कहे बाय-बाय अपनाये ये घरेलू उपाय

    खबरें और भी