Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपके एक्सरसाइज ना करने से ग्लोबल इकॉनमी को होता है 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2016 09:33 AM (IST)

    जी हां सही सुना, आपका व्यायाम न करना दुनिया को भी 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अभी तक हम यही जानते थे कि अगर रोजाना व्यायाम नहीं किया जाएं तो इससे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है। लेकिन बता दें कि आपका व्यायाम न करना दुनिया को भी 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का एक्सरसाइज़ न करना ग्लोबल इकॉनमी को 67.5 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचा रहा है।

    आप हैरान होंगे कि आपका एक्सरसाइज़ न करना आखिर ग्लोबल इकॉनमी के लिए कैसे बुरा है। असल में ये नुकसान बीमारियों पर होने वाले खर्च और लोगों की कार्य क्षमता में गिरावट के कारण होता है। इस स्टडी के मुताबिक व्यक्ति रोजाना एक घंटे व्यायाम करे तो इस नुकसान को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।

    एक अनुमान के मुताबिक, कसरत नहीं करने से एक साल में करीब 50 लाख लोगों की मौतें होती हैं, जो धूम्रपान से होने वाली मौत के करीब बराबर है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, धूम्रपान से एक साल में करीब 60 लाख मौतें होती हैं।

    स्टडी के मुताबिक, जो लोग आठ घंटे से ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं और इसके बावजूद ऐक्टिव रहते हैं, उनकी कम्र उम्र में मौत होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। वहीं, दूसरी तरफ जो लोग इतने ही समय दिन भर में बैठे रहते हैं और घूमते-फिरते नहीं हैं, उनकी कम्र उम्र में मौत का खतरा ज्यादा रहता है।

    खबरें और भी

    पढ़ें- भारत में हर साल कैंसर से होती हैं 6.8 लाख मौतें

    अगर आती है जम्हाई तो हो जाएं सावधान, खतरे जानकर चौंक जाएंगे आप