Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिमाग करना है शार्प तो आज ही शुरु कर दें बैले डांस

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 04:46 PM (GMT+05:30)

    आप मेडीटेशन नहीं कर पा रहे तो कोई बात नहीं, जरा सा बैले ही कर लें... बैले करने से आपका दिमाग और शार्प हो सकता है.. ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में तनावमुक्त करने का एक बहुत ही कारगर तरीका है मेडीटेशन। पर यह भी सच है कि मेडीटेशन इतना आसान नहीं है, जितना यह सुनने या कहने में लगता है। मेडीटेशन की शुरुआती प्रक्रिया कठिन मानी जाती है। लेकिन कैसा होगा अगर हम आपसे कहेंगे किअगर आप मेडीटेशन नहीं कर पा रहे तो कोई बात नहीं, जरा सा बैले ही कर लें... बैले करने से आपका दिमाग और शार्प हो सकता है...

    मेडीटेशन से मन को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। वहीं बैले नृत्य शरीर को चुस्त-दुरस्त और सुगठित बनाता है। लेकिन ये दोनों चीजें और भी फायदेमंद हैं। एक नए शोध में पता चला है कि मेडीटेशन और बैले से बुद्धि का भी विकास होता है। मेडीटेशन और शारीरिक अभ्यास जैसे शास्त्रीय बैले नृत्य बुद्धिमानी बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

    पढ़ें : कहीं बीमार न कर दे एयरकंडीशनर

    शोध के नतीजे बताते हैं कि जो लोग मेडीटेशन करते हैं वे मेडीटेशन न करने वालों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। मेडीटेशन एक स्ट्रेस बस्टर या दर्द निवारक के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही यह चिंताओं को भी कम करने में मददगार है।

    अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से इस अध्ययन के मुख्य लेखक पैट्रिक बी. विलियम्स के मुताबिक, हमारे लिए बैले और बुद्धि के बीच का संबंध रहस्यमयी है, जो हमें आगे की जांच के लिए अग्रसर कर रहा है।

    बुद्धिमत्ता से संबंधित एक शोधकर्ता मोनिका एर्डेल्ट के अनुसार, मेडीटेशन ज्ञान से जुड़ा हुआ है, जिसकी पुष्टि हुई है। लेकिन बैले के अभ्यास से बुद्धि में वृद्धि होना वाकई आकर्षक जानकारी है।

    पढ़ें : योग से भागे रोग

    आईएएनएस

    खबरें और भी