Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूध और दही के सेवन से दूर हो सकता है महिलाओं का ये मर्ज

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:15 AM (IST)

    दुग्ध उत्पाद जैसे दही और दूध का नियमित सेवन करने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत कम रहता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टोरंटो, प्रेट्र। ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अगर शुरआती दौर में ही इसका पता लगा लिया जाए तो इससे निजात पाना आसान होता है। क्योंकि दूसरे या तीसरे स्टेज में यह खतरनाक रूप धारण कर लेता है।

    कनाडा के शोधकर्ताओं ने इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    पढ़ें: 48 घंटे में हो जाएगा कैंसर का सफाया

    उनके ताजा शोध के मुताबिक, दुग्ध उत्पाद जैसे दही और दूध का नियमित सेवन करने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत कम रहता है।

    पढ़ें: ब्रेन ट्यूमर से जीत जाएगी जिंदगी

    विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में ब्रेस्ट कैंसर को बढ़़ावा देने वाले बैक्टीरिया पहले से मौजूद रहते हैं, लेकिन स्वस्थ महिलाओं में हितकारी बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स की अधिकता के कारण वे प्रभावी नहीं हो पाते।

    प्रोबायोटिक्स ही महिलाओं को कैंसर से बचाते हैं। इसमें कमी आने पर ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति उत्पन्न होती है। दही और दूध में प्रोबायोटिक्स की बहुलता रहती है। लिहाजा इसके नियमित सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा दूर किया जा सकता है।

    पढ़ें: नए Žब्लड टेस्ट से कैंसर इलाज में मिलेगी मदद