Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वजन कम करने में भी कारगार है तरबूज

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 09 May 2016 02:32 PM (IST)

    गर्म मौसम में इसके सेवन से शीतलता, ताजगी और ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद 92 प्रतिशत तक पानी गर्मी से राहत दिलाता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गर्मी के मौसम में तरबूज से बेहतर कोई फल नही है। गर्म मौसम में इसके सेवन से शीतलता, ताजगी और ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद 92 प्रतिशत तक पानी गर्मी से राहत दिलाता है। मेडिकलन्यूज टूडे के अनुसार तरबूज का सेवन क्यों बेहतर है हमारे लिये आइये आपको बताते हैं।

    -अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो तरबूज आपके लिये सबसे उत्तम है। ये एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर और पानी प्रचुर मात्रा में होता है। फाइबर की अधिकता के कारण इससे काफी देर तक पेट भरा हुआ रहता है।

    - तरबूज का सेवन हृदय रोगों में भी लाभप्रद होता है। ये कोलेस्ट्रोल का लेवल कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसमें अधिकमात्रा में पौटेशियम भी होता है जो हृदय रोगों से हमारी रक्षा करता है।

    -तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

    -इसमें ल्यूटीन, लाइकोपेन, बीटा कैरोटीन क्रीपटोजैक्थीन होता है जो कैंसर जैसे लाइलाज रोग से हमारी रक्षा करता है।

    - तरबूज के सेवन से किडनी स्वस्थ रहती हैं।

    तरबूज नैचरल डिटॉक्सफाईंग एजेन्ट का काम करता है। इसमें पानी और मिनरल उच्च मात्रा में होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    -तरबूज के सेवन से दिमाग तेज होता है। विटामिन बी-6 की मात्रा अधिक होने से मस्तिष्क के विकास के लिये ये बहुत उत्तम फल है।

    -इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्या से ग्रसित लोगों के लिये भी ये फल बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से यौन शक्ति बढ़ती है।

    -तरबूज में मौजूद बीटा कैरोटीन उपस्थित होता है। उसको शरीर विटामिन ए में बदल देता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

    -तरबूज एक स्वास्थ्यवद्र्धक फल है इसके सेवन से शरीर में ताजगी आती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

    खबरें और भी