Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाचन शक्ति कमजोर बनाता है जंक फूड

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Mon, 09 Nov 2015 04:41 PM (IST)

    आज की युवा पीढ़ी को नूडल्स-पास्ता और पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड का स्वाद ख़्ाूब भाता है, पर ऐसी चीजें उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होती हैं। ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज की युवा पीढ़ी को नूडल्स-पास्ता और पिज्जा-बर्गर जैसे जंक फूड का स्वाद ख़्ाूब भाता है, पर ऐसी चीजें उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होती हैं। ब्रिटेन में हुए नए अध्ययन के बाद यह तथ्य सामने आया है। शोधकर्ताओं के मुताबि$क फास्ट, जंक या अन्य प्रोसेस्ड फूड में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स में कई ऐसे नुकसानदेह तत्व पाए जाते हैं जो कुछ ही मिनटों में आंतों के गुड बैक्टीरिया की सैकड़ों प्रजातियों को नष्टï कर देते हैं। गुड बैक्टीरिया में कुछ ऐसी प्रजातियां होती हैं, जो पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने के साथ बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार होती हैं। ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने अपनी किताब 'द डाइट मिथ' में इस अध्ययन का उल्लेख किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि 2030 तक यूरोप के ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में मोटापे से बचने का एकमात्र उपाय यही है कि जहां तक संभव हो जंक फूड से दूर रहा जाए।