Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्मार्ट ऐप्स से सीखें योग

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2016 03:09 PM (IST)

    आप योग करना सीखना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप योग से संबंधित ऐप्स से घर बैठे ही योग सीख सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपने अपने स्कूलों में योग से संबंधित कई सारे क्लास अटेंड किए होंगे। पर अगर घर पर ही योग सीखना चाहते हैं, तो इससे रिलेटेड स्मार्ट ऐप्स आपकी मदद कर सकते है।

    डेली योग

    योग के दौरान पॉश्चर यानी आसन किस तरह होने चाहिए, यह आप इस ऐप से सीख सकते हैं। इसमें 100 यूनीक योग और मेडिटेशन एक्सरसाइज के साथ 500 से अधिक योग आसनों के बारे में बताया गया है। इसमें एचडी वीडियोज के साथ वॉयस इंट्रक्शंस भी दिए गए हैं। ऐप में अलग-अलग योग प्रोग्राम्स दिए गए हैं। योग सीखने की शुरुआत से लेकर आप फिटनेस, वेट लॉस, फ्लैक्सिबिलिटी, रिलैक्सेशन, बैलेंस, मेडिटेशन आदि के लिए अपना अलग प्लान बना सकते हैं। इस ऐप में टाइम टु वर्क, गेट इन शेप, फ्री योर माइंड, कीप ऐंड काम ऐंड कैरी ऑन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐप में फोरम फीचर भी है, जहां अपने विचार शेयर किए जा सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आइओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    योग डॉट कॉम

    योग सीखने के लिहाज से उपयोगी ऐप है। इसमें 289 पोजेज और ब्रीदिंग एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी गई है। योग एक्सरसाइज के एचडी वीडियोज दिए गए हैं। आप अपनी फिटनेस गोल या फिर स्किल लेवल के हिसाब से पोजेज को सर्च कर सकते हैं। इसमें पहले से ही करीब 37 प्री-इंस्टॉल्ड प्रोग्राम्स हैं। सभी तरह के लोगों के लिए योग एक्सरसाइज की जानकारी दी गई है। यह बिगिनर्स से लेकर एडवांस्ड लेवल तक हैं। प्रत्येक योग पोज के 3डी इमेज भी दिए गए हैं, जिससे आपको सीखने में आसानी होगी। एंड्रॉयड 4.0 या फिर उससे ऊपर के वर्जन्स वाले यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- उर्दू भाषा के माध्यम से भी लोगों को मिलेगी योग की शिक्षा

    योग-ट्रैक योग

    अगर आप हठ योग, प्राणायाम, विन्यास योग, यीन योग, योगासान, अष्टांग योग, कोर योग, पावर योग, आयंगर योग और बाबा राम देव की योग विधि को सीखना चाहते हैं, तो योग-ट्रैक योग ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लीजिए। यहां पर योग के स्टेप-बाई-स्टेप इंस्ट्रक्शंस दिए गए हैं। साथ ही, योग के क्लासेज भी चलाए जाते हैं, जिसके एचडी वीडियोज आप देख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि यहां आप प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर से योग से संबंधित अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। यहां वीकली प्रोग्रेस को भी ट्रैक किया जा सकता है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉयड 4.0.3 या फिर ऊपर के वर्जन्स होने चाहिए।

    पॉकेट योग

    इस योग ऐप में 27 अलग-अलग सेशंस दिए गए हैं। यहां पर प्रत्येक योग पोज के बारे में डिटेल वॉयस और वीडियो इंस्ट्रक्शन गाइड मिल जाएंगे। इसमें 200 से अधिक योग पोजेज इलॅस्ट्रेटेड इमेज के साथ दिए गए हैं। इसमें योग पोज की डिक्शनरी भी दी गई है, जिसमें अलग-अलग पोज के बारे में जानकारी के साथ-साथ उसके फायदे भी बताए गए हैं। योग के दौरान म्यूजिक सुनना पसंद हो, तो डिफॉल्ट म्यूजिक सेटिंग की जगह म्यूजिक लाइब्रेरी से अपनी पसंद के म्यूजिक भी सुन सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आइओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अमित निधि

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कभी सोचा है, क्यों आता है आपको इतना गुस्सा ?