Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्भावस्था में कभी न खाएं पैरासिटामॉल

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2016 02:46 PM (IST)

    गर्भावस्था में पैरासिटामॉल के सेवन से संतान में आगे चलकर ऑटिज्म की आशंका बढ़ जाती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मैड्रिड, प्रेट्र। महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आमतौर पर पैरासिटामॉल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, अब इसके प्रयोग को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। स्पेन के शोधकर्ताओं ने अपने तरह के पहले अध्ययन में पैरासिटामॉल का संतान पर पडऩे वाले गंभीर प्रतिकूल प्रभावों का पता लगाया है। अध्ययन के मुताबिक, गर्भावस्था में इसके सेवन से संतान में आगे चलकर ऑटिज्म की आशंका बढ़ जाती है।

    पढ़ें: अब सिर्फ दो घंटे में कैंसर हो जाएगा छूमंतर

    ल़डके और ल़डकियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि पैरासिटामॉल का सेवन करने वाली महिलाओं के संतान में इस बीमारी का खतरा 30 फीसदी तक ज्यादा रहता है।

    इसके अलावा, हाइपरएक्टिविटी और आवेग की शिकायत भी रहती है। विशेषज्ञों ने बच्चों के एक और पांच साल के होने पर दो बार जांच पड़ताल की थी। गर्भावस्था में आठ महीनों के दौरान पैरासिटामॉल का इस्तेमाल करनी वाली महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया था।

    पढ़ें: पीरियड्स की डेट पीछे करने के नैचुरल तरीके