Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लड प्रेशर को ठीक करती है नाशपाती

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2016 03:12 PM (IST)

    असंतुलित जीवनशैली के कारण दुनियाभर में ब्लड प्रेशर और दिली की बीमारियां फैलती जा रही हैं। इसे नियंत्रित करना चुनौती बन चुकी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    न्यूयॉर्क। असंतुलित जीवनशैली के कारण दुनियाभर में ब्लड प्रेशर और दिली की बीमारियां फैलती जा रही हैं। इसे नियंत्रित करना चुनौती बन चुकी है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक, ताजा नाशपाती खाने से न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है बल्कि टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़़ी बीमारी से भी बचा जा सकता है। क्लीनिकल ट्रायल में नाशपती के 'एंटीहाइपरटेंसिव प्रभावों' के मूल्यांकन में यह बात सामने आई है।

    दो नाशपाती का तीन महीनों तक सेवन करने वालों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखा गया। अध्ययन में ऐसे लोगों का बीपी नियंत्रण में पाया गया है। विशेषषज्ञों ने बताया कि एक ताजा नाशपाती खाने से फाइबर की 24 फीसदी दैनिक जरूरत पूरी होती है। यह सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और वसा मुक्त होता है। इसमें 190 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।