Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेजर से हार्ट सेल्स पर नियंत्रण

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 19 Apr 2016 04:23 PM (IST)

    रूसी वैज्ञानिकों ने पहली बार हार्ट मसल सेल्स के व्यवहार को लेजर तकनीक से नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मॉस्को। रूसी वैज्ञानिकों ने पहली बार हार्ट मसल सेल्स के व्यवहार को लेजर तकनीक से नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है। इससे अब एक्यूट अरिथमिया (हार्ट की मांसपेशियों में असामान्य संकुचन) की समस्या से निपटा जा सकेगा। दुनिया में आठ में से एक मौत इस बीमारी के चलते होती है। ऐसे में इसकी गंभीरता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। शोधकर्ता कांस्टेनटिन अग्लादजे ने बताया कि फिलहाल इस तकनीक के जरिए हार्ट के पूरे तंत्र को समझने में मदद मिलेगी। भविष्य में अरिथमिया के दौरे की रोकथाम में इसका प्रभावी इस्तेमाल किया जा सकेगा। शोधकर्ताओं ने लेजर से लैस प्रोजेक्टर की मदद से कार्डियोमायोसाइट्स (हृदय की मांसपेशी) को नियंत्रित करने में कामयाबी पाई है। इस तकनीक में जरूरी सुधार कर अरिथमिया के अलावा अन्य तरह की बीमारियों के इलाज में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।