Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नींद में सांस लेने में दिक्कत से ग्लूकोमा का खतरा

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 04:55 PM (IST)

    नींद में सांस लेने में दिक्कत पेश आने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टोक्यो। एजेंसी। अगर नींद के दौरान आपको सांस लेने में परेशानी होती है तो आंख के डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें। जी हां! नींद में सांस लेने में दिक्कत पेश आने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। ऐसे लोगों में खतरनाक ग्लूकोमा होने की आशंका दस गुना तक ज्यादा रहती है।

    पढ़ें: रिंग फिंगर दबाये, मोटापे को दूर भगाये

    इस बीमारी में ऑप्टिकल नर्व के क्षतिग्रस्त होने से धीरे--धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है। समय पर इलाज नहीं होने की स्थिति में पी़ि$डत व्यक्ति दृृष्टिहीनता का भी शिकार हो सकता है। जापानी शोधकर्ताओं ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से ऑप्टिकल नर्व को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। आंखों पर दबाव ब़ढने की वजह से ऐसा होता है। यह पहला मौका है, जब ऑक्सीजन का आंखों की रोशनी के लिए जिम्मेदार ऑप्टिकल नर्व से संबंध स्थापित किया गया है।

    पढ़ें:बिना वर्कआउट के रहना है फिट तो लें हॉट बाथ !