यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बासी खाने से हो सकती है ये बीमारी
शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्यवर्धक भोजन के सेवन से कोरोनरी प्लेक बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क, एजेंसी। बासी भोजन आपको दिल की बीमारी भी दे सकता है। अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक ताजा आहार के उपयोग से हार्ट डिजीज (दिल की बीमारी) से बचा जा सकता है। अगर आप बासी भोजन करते हैं तो दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्यवर्धक भोजन के सेवन से कोरोनरी प्लेक बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे दिल से जुड़़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम रहता है। जीवनशैली में बदलाव के चलते ताजा के बजाय प्रोसेस्ड फूड का प्रचलन ब़ढ गया है। लोगों में फास्ट फूड का चलन काफी तेजी से बढ़़ा है। इसके कारण दुनिया भर में हार्ट डिजीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं।