Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पैदल चलें हड्डियां रहेंगी मजबूत

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 16 Apr 2016 04:08 PM (GMT+05:30)

    पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं, इसके अलावा ये हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इंसान की दिन-प्रतिदिन घटती गतिशीलता की वजह से लोगों की हड्डियां लगातार कमजोर होती जा रही हैं। अमेरिका के मेडिसिन शोधकर्ताओं ने यह शोध किया है, जिसमें कई जगहों से एकत्र किए गए फासिल्स के सैंपल्स के जरिए यूरोप में रहने वाले सैकड़ों मनुष्यों की हड्डियों की जांच की गई।

    शोधकर्ताओं के मुताबिक अब तक कमजोर हड्डियों का कारण खानपान के गलत तरीके को समझा जाता था, लेकिन अध्ययन में यह पाया गया कि इसकी असली वजह खेती के विकास व मानव जाति की कम होती

    गतिशीलता में छिपी है। जैसे ही खेती का विकास हुआ, मनुष्य की खानाबदोश जीवनशैली पूरी तरह बदल गई और उसने पहली बार अपना स्थाई निवास बनाया। इसके बाद वह अपना ज्यादातर वक्त बैठकर बिताने लगा।

    आज लोगों का वजन अपने पूर्वजों से काफी ज्यादा है, लेकिन उनकी हड्डियों का भार काफी हल्का है। यही हल्की हड्डियां आस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बनती हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने कहा कि अपनी हड्डियां मजबूत करने के लिए जहां तक संभव हो व्यक्ति को पैदल चलने की कोशिश करनी चाहिए।