विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैस सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ेंगे भाजपा कार्यकर्ता

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Sep 2015 01:45 AM (IST)

संवाद सूत्र, आनी : भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक मंगलवार को मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, आनी : भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक मंगलवार को मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में मंदिर सराय भवन आनी में हुई। महासंपर्क अभियान की सफ लता को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। अध्यक्ष ने मंडल कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखने का आहवान किया। साथ ही आने वाले पंचायत चुनावों में हर पंचायत हर वार्ड से अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने का ऐलान किया गया। उपस्थित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडरों से सब्सिडी छोड़ने का भी निर्णय लिया है। वर्तमान काग्रेस सरकार के क्षेत्र में विकास कायरें को विराम लगाए जाने, विभिन्न विभागों में दर्जनों पदों के खाली पड़े रहने, एनएच 305 सहित पीडब्ल्यूडी की सभी ग्रामीण सड़कों की दयनीय स्थिति होने, पेयजल सप्लाई के बाधित होने पर पर चिंता जताई गई। आरोप लगाया गया कि काग्रेस पार्टी के नेता खुद तो गहरी नींद सोए हुए हैं। जबकि बीडीसी आनी की अध्यक्ष अनु ठाकुर और उनकी टीम अच्छा काम कर रही है तो उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है। ज्ञात रहे कि कुछ रोज पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अन्नु ठाकुर पर विकास कायरें में धन को मनमाने ढंग से खर्च करने का काग्रेस समर्थित सदस्यों ने आरोप लगाया था। बैठक में अन्नु ठाकुर की पैरवी करते हुए कहा गया कि उन्होंने 13 वें वितायोग के पैसों से आनी में करीब 150 गाड़ियों के खड़ा करने लायक पार्किग तैयार करवाई। यह विकास कार्य भी काग्रेस को रास नहीं आ रहा। बैठक में नालडेरा में एक माह पूर्व बादल फ टने से हुए नुकसान को प्रशासन के दुरुस्त न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, बीडीसी अध्यक्ष अनु ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा राम चंदेल, जीवन ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, योगेश भार्गव, दूनी चंद, जीवन चौहान, योगेश वर्मा, योगेश परमार, कृष्ण ठाकुर, टीडी शाह, प्रीतम सागर, हिम्मत सिंह, नूरदास सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।