विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुल्लू में बाइक सवार की मौत

By Munish DixitEdited By:
Updated: Fri, 02 Dec 2016 03:14 PM (IST)

कुल्‍लू के समीप रामश‍िला में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।

News Article Hero Image

जेएनएन, कुल्लू : जिला मुख्यालय कुल्लू के समीप रामशिला में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार जैसे ही रामशिला के समीप पहुंचा, तो बाइक व टैंकर की आपस में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया तथा मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ें: ऊना में फेसबुक पर महिला से ठगे नौ लाख

मृतक की पहचान बहादुर सिंह निवासी काईस के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है। एएसपी कुल्लू निशचिंत सिंह नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।