Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका में नौकरी के नाम पर तीन लाख की ठगी

    By Edited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2016 09:33 PM (IST)

    मंडी : अमेरिका में नौकरी देने के नाम पर सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति से तीन लाख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मंडी : अमेरिका में नौकरी देने के नाम पर सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलद्वाड़ा क्षेत्र के प्रकाश चंद पुत्र राम ¨सह का कहना है कि उसके पास कुछ दिन पहले अर्जुन नाम का एक व्यक्ति आया और उसने खुद को अमेरिका में एक होटल इंडस्ट्री का प्रबंधक बताया। उसने प्रकाश को बताया कि वहां कुछ लोगों की जरूरत है। अगर उसे नौकरी चाहिए तो वह भी आवेदन कर दे। इसकी एवज में तीन लाख रुपये देने होंगे। अर्जुन के बहकावे में प्रकाश ने तीन लाख रुपये उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए। मगर उसके बाद न तो अर्जुन का फोन आया व न ही कोई वीजा। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।