Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह साल में मंडी में मोदी की तीसरी रैली

    By Edited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 10:33 AM (IST)

    नरेंद्र मोदी की आज ह‍िमाचल प्रदेश में रैली होगी। मोदी मंडी में छह सालों में तीन रैल‍ियों को संबोध‍ित कर चुके हैं। लेक‍िन प्रधानमंत्री के रूप में उनकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मंडी [जेएनएन] : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छोटी काशी (मंडी) से गहरा नाता रहा है। छह साल में मोदी की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में यह तीसरी बड़ी रैली है। करीब दो-दो साल के अंतराल के बाद तीनों रैलियां आयोजित हुई है। 2012 में विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने बल्ह हलके के कंसा चौक मैदान में बल्ह, नाचन व सुंदरनगर हलके के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया था।

    पढ़ें: छोटी काशी तैयार, अब मोदी का इंतजार

    मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव के समय मोदी की विजय संकल्प रैली मंडी के पड्डल मैदान में 24 अप्रैल 2014 को हुई थी। तब मोदी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। अब मोदी प्रधानमंत्री के रूप में छोटी काशी आ रहे है।