Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महेश्वर सिंह की सीट अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बगल में

    By Edited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:05 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, शिमला : हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए महेश्वर सिंह की सत्र के पहले ही दिन सीट बदल गई औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, शिमला : हिलोपा से भाजपा में शामिल हुए महेश्वर सिंह की सत्र के पहले ही दिन सीट बदल गई और वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की बगल में पहुंच गए। पहले ही दिन उन्होंने भाजपा के सुर में सुर मिलाए लेकिन सत्र की समाप्ति के बाद विपक्ष सदन से नारे लगाते हुए बाहर आया तो महेश्वर सिंह सबसे पीछे रहे और नारेबाजी भी नहीं करते नजर आए। दिनभर चली सदन की कार्यवाही के दौरान वह सत्ती के साथ ही बैठे रहे। अब विधानसभा में दो ही दल रह गए हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व ही महेश्वर सिंह आए और वह सतपाल सत्ती के साथ बैठ गए।