Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल चुनाव के लिए रहे तैयार : शाह

    By Edited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2016 08:44 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को अगले साल होने वाले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा है। नई दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पार्टी नेताओं को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहा।

    बैठक में प्रदेश से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, जयराम ठाकुर व विपिन परमार समेत कुछ नेता भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पिछले चुनाव में भाजपा को सत्ता ौंवानी पड़ी थी। तब हिलोपा ने पार्टी के वोट बैंक पर सेंध मारी थी। अब हिलोपा का भाजपा में विलय होने से प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल गए है। सीटों के हिसाब से सबसे बड़े जिले कांगड़ा में भी पार्टी को कांग्रेस की चुनौती से पार पाना होगा। इसके लिए भाजपा को परिवहन मंत्री जीएस बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की चुनावी रणनीति की काट तलाश करनी होगी।