विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षरों के पहाड़ पर महिलाएं चमकीं

By Edited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 01:01 AM (GMT+05:30)

राज्य ब्यूरो, शिमला : साक्षरता दर में सुधार के लिए भले ही हिमाचल प्रदेश ने कई प्रयास किए हों मगर इनम

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, शिमला : साक्षरता दर में सुधार के लिए भले ही हिमाचल प्रदेश ने कई प्रयास किए हों मगर इनमें और तेजी लाए जाने की जरूरत है। साक्षरता दर के मामले में एक समय हिमाचल देशभर में दूसरे पायदान पर था जो आज काफी नीचे चला गया है। हालांकि राज्य में ऐसे जिले भी हैं जहां साक्षर लोगों की संख्या कम है मगर सुखद पहलू यह है कि प्रदेश में साक्षर होने के लिए कई महिलाएं आगे आ रही हैं।

अधिकतर जिलों में साक्षरता दर में बढ़ोतरी हो रही है। दस वर्षो के आंकड़ों के अनुसार पुरुषों में साक्षर बनने के लिए इच्छाशक्ति की कमी है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार राज्य में साक्षरता दर 76.48 फीसद थी। उस दौरान महिलाओं की साक्षरता दर 67.42 थी जो अब बढ़कर 76.60 फीसद पहुंच गई है। वर्ष 2001 के आकड़ों के अनुसार राज्य में साक्षर पुरुष 85.35 फीसद थे। दस वर्षो के दौरान के इनमें 5.48 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राज्य में साक्षरता दर के आंकड़ों के मुताबिक साक्षरता दर में महिलाएं पुरुषों से कम दिखाई दे रही हैं लेकिन उनके साक्षर होने का आंकड़ा इसी प्रकार बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य में साक्षर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो जाएगी। तीन जिलों में महिलाओं की साक्षरता दर 80 फीसद से ऊपर पहुंच गई है। ऊना, कांगड़ा व हमीरपुर जिलों में महिलाओं की साक्षर दर अन्य जिलों से अधिक है।

साक्षरता के क्षेत्र में चंबा पिछड़ा

राज्य के अधिकतर जिलों में साक्षरता दर में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां साक्षर बनने की रफ्तार धीमी गति से चल रही है। साक्षरता के क्षेत्र में चंबा जिला सबसे पिछड़ा है। जिले में साक्षरता दर का आंकड़ा अभी 80 के आंकड़े को नहीं छू पाया है। इसके अलावा सिरमौर व लाहुल स्पीति जिलों की साक्षरता दर 80 फीसद से कम है। यहां के दुर्गम क्षेत्रों में साक्षर बनने के रफ्तार को गति देने की जरूरत है।

वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर

जिला साक्षरता दर पुरुष महिलाएं

बिलासपुर 77.76 86.04 69.55

चंबा 62.91 76.41 48.85

हमीरपुर 82.56 90.15 75.70

कांगड़ा 80.06 87.84 73.01

किन्नौर 72.20 84.30 64.40

कुल्लू 72.90 83.98 60.88

लाहुल स्पीति 73.10 82.82 60.78

मंडी 75.24 85.94 64.82

शिमला 79.12 87.19 70.07

सिरमौर 70.39 79.36 60.37

सोलन 76.56 84.75 66.89

ऊना 80.73 87.73 73.18

कुल 76.48 85.35 67.42

(साक्षरता दर फीसद में)

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर

जिला साक्षरता दर पुरुष महिलाएं

बिलासपुर 85.87 92.39 78.70

चंबा 73.19 84.19 62.4

हमीरपुर 89.01 95.28 83.44

कांगड़ा 86.49 92.55 80.82

किन्नौर 80.77 88.37 71.34

कुल्लू 80.14 88.80 71.01

लाहुल स्पीति 77.24 86.97 66.50

मंडी 82.81 91.51 74.33

शिमला 84.55 90.73 77.80

सिरमौर 79.98 86.76 72.55

सोलन 85.02 91.19 78.02

ऊना 87.23 92.75 81.67

कुल 83.78 90.83 76.60

(साक्षरता दर फीसद में)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।