विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र बीमार, आईजीएमसी में दाख‍िल

By Munish DixitEdited By:
Updated: Mon, 31 Oct 2016 04:47 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह बीमार हो गए है। दीपावली की रात उन्‍हें बीमार होने की स्‍थ‍ित‍ि में आईजीएमसी श‍िमला भर्ती करवाया गया। जहां उनकी तबीयत अब ठीक है

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीमार हो गए हैं। दीपावली की रात उन्हें अधिक खांसी होने की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडीकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी तबीयत अब ठीक है। मुख्यमंत्री को देर रात खांसी की शिकायत के बाद आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने दाखिल कर लिया। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह को हल्का बुखार व खांसी थी।

पढ़ें: मेरी संपति जब्त करना सिर्फ दुष्प्रचार : वीरभद्र सिंह

चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के बाद सीएम की तबयीत कुछ ठीक नहीं है। देर रात उन्हें काफी अधिक खांसी की शिकायत होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें दाखिल होने की सलाह दी। हालांकि स्थिति अब
सामान्य है। ऐसे में उन्हें आज अस्पताल से छुटटी दी जा सकती है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश ने बताया कि वायरल के कारण खांसी हुई है, खतरे वाली कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया है। वहीं, आज आईजीएमसी पहुंचकर कई नेताओं ने उनका कुशलक्षेम पूछा। प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा ने भी सीएम का आईजीएमसी पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: