विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्साए सीएम ने पूछा, क्या दुर्गम क्षेत्रों में नहीं हैं उत्कृष्ट अध्यापक

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2016 04:58 PM (IST)

शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र स‍िंह ने आज राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जम कर क्लास ली।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जम कर क्लास ली। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में तैनात अध्यापकों में से कोई उत्कृष्ट कार्य करना वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है, वे सभी इस सम्मान के योग्य थे, लेकिन दुर्गम क्षेत्रों से किसी भी शिक्षक का नाम होना चाहिए था।

पढ़ें: शिक्षा से वंचित बच्चों को दिखाया स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर, सिरमौर, पांगी, डोडरा क्वार, लाहौल-स्पिती, सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों स्थित स्कूलों में जब यहां से किसी अध्यापक की ट्रांसफर करते हैं तो वे वहां न जाने के लिए फर्जी मेडिकल बनाते हैं और तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। ऐसे में जो स्वेच्छा से अध्यापक इन दुर्गम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में बच्चों को विकट परिस्थियों में भी शिक्षा देने का काम कर रहे हैं वह भी किसी उत्कृष्ट कार्य से कम नहीं हैं। वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों की खिंचाई करते हुए कहा कि इन्हें दुर्गम क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों के बारे में तब चलेगा जब वे वहां के स्कूलों को दौरा करेंगे।

पढ़ें: बीबीएमबी से बकाया राशि दिलाए केंद्र : वीरभद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।