विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षा कर्मी की पिस्टल और बॉकी टॉकी ही ले उड़ा चोर

By Munish DixitEdited By:
Updated: Fri, 02 Dec 2016 11:08 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार के एक आला अधिकारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी की पिस्टल, बॉकी टॉकी व मोबाइल ही चोरी हो गया

News Article Hero Image

शिमला, जेएनएन : हिमाचल प्रदेश सरकार के एक आला अधिकारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी की पिस्टल, बॉकी टॉकी व मोबाइल ही चोरी हो गया। यह पीएसओ अपने अधिकारी के साथ टूटीकंडी गया हुआ था। इस दौरान उसकी पिस्टल, बॉकी टॉकी व मोबाइल गाड़ी में ही था।

पढ़ें: शिमला में कार के अंदर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

वह गाड़ी के समीप ही था। लेकिन कोई पलक झपकते ही उसका यह समान ले उड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कुल्लू दशहरे से धर्मशाला आ रहे हिमाचल पुलिस के कई बॉकी टॉकी बीच रास्ते से ही गायब हो चुके है।