Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्ज के बोझ से पाये छुटकारा, अपनाये ये आसान टिप्स

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 03:11 PM (IST)

    कभी-कभी कर्ज का बोझ इतना हो जाता है कि हमारे पैर डगमगाने लगते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सीमित कमाई में बढ़ते हुए खर्चो के कारण न चाहते हुए भी हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। कभी-कभी कर्ज का बोझ इतना हो जाता है कि हमारे पैर डगमगाने लगते हैं। ऐसे में आपकी परेशानी का कारण आपके घर के वास्तु दोष भी होते हैं। ऐसे में अपनाये ये वास्तु टिप्स और कर्ज के बोझ से पायें छुटकारा।

    -वास्तु अनुसार ईशान कोण को स्वच्छ व साफ रखें।

    -कर्ज हमेशा मंगलवार को ही चुकाएं। अगर इएमआई देनी है तो मंगलवार को ही दें।

    -घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बाथरूम होने से व्यक्ति हमेशा कर्ज में डूबा रहता है। अगर आप इस दोष को कम करना चाहते हैं तो कटोरी में नमक भरकर बाथरूम में रख दें।

    -घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में शीशा लगाएं। इससे कर्ज से जल्द छुटकारा मिलता है।

    -घर पर पानी की व्यवस्था हमेशा उत्तरी दिशा में रखवाएं।

    -किचन का रंग नीला न रखें, इससे घर की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।

    -घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की स्थापना करें और नियमित इनकी पूजा करें ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

    -प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें।

    -कर्ज लेने जाते समय घर से निकलते वक्त जो स्वर चल रहा हो, उस समय वही पांव बाहर निकालें तो कार्य सिद्धि होती है, परंतु कर्ज देते समय सूर्य स्वर को शुभकारी माना है।

    - बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है।

    - सरसों का तेल मिट्टी के दीये में भरकर, फिर मिट्टी के दीये का ढक्कन लगाकर किसी नदी या तालाब के किनारे शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय जमीन में गाड़ देने से कर्ज मुक्त हो सकते हैं।

    - वास्तुदोष नाशक हरे रंग के गणपति मुख्य द्वार पर आगे-पीछे लगाएं।

    -घर की चौखट पर अभिमंत्रित काले घोड़े की नाल शनिवार के दिन लगाएं।

    - श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल केवृक्ष पर चढ़ाना चाहिए। यह कार्य नियमित रूप से 7 शनिवार को किया जाना चाहिए।

    - 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोडे से चावल, गुड लें। किसी सफेद कपड़े में 21 बार गायत्री मंत्र का जप करते हुए बांध कर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा 7 सोमवार तक करें।

    READ: घर में कहां और कैसे लगाये घड़ी

    READ: जानिये, कैसे एक भरी हुई बाल्टी बदल देगी आपकी किस्मत!