Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लड़की करे ये इशारे तो समझो उसे आपसे प्यार हो गया

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:03 PM (IST)

    आखिरकार महिलओं के व्यवहार में ऐसा क्या बदलाव आता है जिसका संबंध सीधा प्यार से जुड़ा होता है। ...और पढ़ें

    लड़की करे ये इशारे तो समझो उसे आपसे प्यार हो गया
    लड़की करे ये इशारे तो समझो उसे आपसे प्यार हो गया

    कोई महिला जब किसी शख्स को प्यार करने लगती हैं तो उस शख्स के लिए महिला का व्यवहार पूरी तरह से बदल जाता है। आखिरकार महिलओं के व्यवहार में ऐसा क्या बदलाव आता है जिसका संबंध सीधा प्यार से जुड़ा होता है। अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और जानना चाहते हैं कि उसके दिल में क्या है। तो जानिए उन इशारों को, जो बताएंगे लड़की के हाल ए दिल।

    आपकी परवाह करना


    आपको परेशान देखकर या बात बात पर लड़की अगर परेशान होने लगे तो आप उनके लिए दोस्त से ज्यादा हैं। आपके परिवार की परेशानी को वह अपनी परेशानी समझने लगती है तो समझ जाइए कि वह आपको पसंद करती है।

    आपसे अपनी हर बात शेयर करें
    अगर कोई लड़की अपनी हर बात शेयर करे या फिर अपने घर से जुड़ी परेशानियों के बारे में आपके बताए तो समझ जाइए कि आप उसकी जिंदगी में कितना मायने रखते है। यह आपके लिए एक अच्छा इशारा है। क्योंकि वह आपको पसंद करती है।

    बार-बार आई कॉंटेक्ट करना


    कहते है आंखें हर बात बयां कर देती है। अगर लड़की हर बात पर आपसे आई कॉटेक्ट करती हैं। तो समझ जांए कि आपसे कुछ न कुछ कनेक्शन जरुर है।

    बात बात पर तारीफ करना
    आपकी हर बात पर वह कॉम्प्लीमेंट देना नही भूलती है। तो समझ जाइए यह इशारा कि वह आपको पसंद करती है।

    सोशल साइट्स पर ज्यादा बात करना

    अगर महिला सोशल साइट्स पर लगातार आपसे बात करने की कोशिश करती है और ज्यादा से ज्यादा वक्त आपके साथ ऑनलाइन रहती है तो समझ लीजिए उस महिला के दिल में आपने जगह बना ली है।

    पढ़ें- पहली डेट पर जाने की है तैयारी तो भूलकर भी मत जाना इन पांच जगहों पर!

    इन बातों में मर्दो को नहीं है पसंद किसी की रोकटोक

     

    खबरें और भी