Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकअप के बाद ये काम करना पसंद करती हैं लड़कियां

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2016 09:01 AM (IST)

    ब्रेकअप के बाद हर किसी की जिंदगी में काफी सारे बदलाव आते हैं। ब्रेकअप के इस दर्द को लड़कियां अपने ही तरीके से हैंडल करती हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्यार करना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल उसे भुलाना होता है। जी हां किसी भी रिश्ते से अलग होने का दौर काफी अलग होता है। ब्रेकअप के बाद हर किसी की जिंदगी में काफी सारे बदलाव आते हैं। ब्रेकअप के इस दर्द को लड़कियां अपने ही तरीके से हैंडल करती हैं। आज हम आपको बताएंगे की ब्रेकअप के बाद आखिर लड़कियां क्या-क्या करने लगती है।

    • ब्रेकअप के तुरंत बाद ज्यादातर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड का नंबर डिलीट करती है। ताकि वे उसे वापस कॉल ना कर सके। हालांकि अपने ब्वॉयफ्रेंड का नंबर उनके दिमाग में जरूर सेव रहता है।
    • अक्सर ब्रेकअप के बाद लड़कियां सेड सॉन्ग्स सुनने लगती है। जब भी वे अकेली होती है या रात को जब पुरानी यादों में खो जाती है।
    • ब्रेकअप के बाद कभी लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को याद करके बिल्कुल सेड हो जाती है तो कभी एकदम से खुश होकर मूव ऑन करे की ठान लेती है।
    • ब्रेकअप के तुरंत बाद ज्यादातर लड़कियां शॉपिंग करके वक्त बिताना पसंद करती हैं। ये काम उनके लिए स्ट्रेस दूर करने वाला होता है। कुछ तो अपनी पूरी सैलरी ही शॉपिंग में उड़ा देती हैं।
    • देर रात शराब पीने के बाद एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को फोन करना और उससे प्यार का इजहार करना। कई बार लड़कियां फोन करके खरी-खोटी भी सुनाती हैं।
    • ब्रेकअप के बाद लड़कियों को ये जानने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी होती है कि आखिर किस लड़की के चलते उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया। वो सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पूरी जानकारी जुटाने में लग जाती हैं।
    • ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लड़कियों का आत्मविश्वास हिल जाता है। ऐसे में वो घड़ी-घड़ी अपने दोस्तों से पूछने लगती हैं कि वो कैसी दिख रही है। वो ये साबित करने की कोशिश करने में लगी रहती हैं कि वो उस लड़की से कहीं ज्यादा बेहतर हैं जो अब उनके एक्स की जिंदगी में है।
    • ब्रेकअप के बाद लड़कियां अचानक से सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हो जाती हैं। हर रोज नई प्रोफाइल फोटो शेयर करना और पार्टी की फोटोज शेयर करना उनका काम बन जाता है।
    • ब्रेकअप के बाद एक नए साथी की तलाश भी शुरू हो जाती है। वो हर लड़के को अपने भावी पार्टनर के तौर पर देखना शुरू कर देती हैं।
    • फेसबुक पर अपने एक्स को ब्लॉक करना फिर अनब्लॉक करना और फिर ब्लॉक कर देना। ये हर रोज का काम हो जाता है।

    पढ़ें- कभी सोचा नहीं होगा, डेट पर लड़कियां मर्दो की ये चीज भी देखती होंगी !

    लड़कियों के LIPS देख क्या सोचते हैं लड़के