Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात को सिर के पास कभी न रखें ये चीजें

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2016 12:21 PM (IST)

    वास्तुशास्त्र के अनुसार रात को सोते समय इन चीजों को अगर अपने सिरहाने से दूर रखा जाये तो हम बहुत से कठिनाईयों से बच सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वेदों, वास्तुशास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में ऐसे बहुत से नियम बताये गये हैं। अगर इन नियमों का पालन करें तो ये हमारे लिये काफी लाभदायक होंगे। हमारी दिनचर्या को लेकर भी ऐसे बहुत से नियम बनाये गये हैं। जैसे हम कैसे बैठे, कैसे खाना खाया, घर में क्या रखें, कैसें सोयें आदि। इसी प्रकार वास्तुशास्त्र के अनुसार रात को सोते समय इन चीजों को अगर अपने सिरहाने से दूर रखा जाये तो हम बहुत से कठिनाईयों से बच सकते हैं। आइये आपको बताते हैं आखिर क्या हैं चीजें-

    पढ़ें: क्या आप भी केक पर लगी कैंडल फूंक से बुझाती हैं?

    पर्स

    पर्स या बटुआ कभी सिरहाने रखकर नही सोना चाहिये। ऐसा करने से बेवजह के खर्च बढ़ते हैं।

    घड़ी, मोबाइल या कोई गैजेट

    इन चीजों को सिरहाने रखने से नींद में खलल तो पढ़ता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य की दृष्टिï से भी ठीक नही है क्योंकि मोबाइल से निकलने वाले रेज हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।

    पानी

    सोते समय पानी से भरा गिलास या जग सिरहाने नही रखना चाहिये। इससे चंद्रमा आपकी सेहत और दिमाग पर असर डालता है। जिससे इंसान मनोरोगी बन सकता है।

    पढ़ें: क्या पढ़ाई में नही लगता आपके बच्चे का मन?

    किताब या अखबार

    वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को अपने तकिये केनीचे अखबार और मैगजीन जैसी कोई भी पढऩे की चीज नही रखनी चाहिये। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है।

    जूते-चप्पल

    सोते समय कभी भी जूते चप्पल हमारे सिरहाने के पास या बेड के नीचे नही होने चाहिये। इससे सेहत और धन दोनों की ही हानि होती है।

    पढ़ें: इन अंधविश्वासों के पीछे ये है वैज्ञानिक कारण