यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आखिर पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा उम्र तक क्यों जीती हैं?
अलबामा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महिलाओं के अधिक उम्र तक जीने के कारणों की खोज की है।शोध के अनुसार, मनुष्य ही केवल ऐसी जाति है, जिसमें एक लिंग क ...और पढ़ें

महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों से अधिक क्यों होती है? वैज्ञानिक अभी तक इसका ठोस जबाव ढूंढ़ने में लगे हैं।इसी के मद्देनजर अलबामा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महिलाओं के अधिक उम्र तक जीने के कारणों की खोज की है। वैज्ञानिकों का यह शोध 'सेल मेटाबॉलिज्म' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
शोध के अनुसार, मनुष्य ही केवल ऐसी जाति है, जिसमें एक लिंग का जीवनकाल अधिक होता है। हालांकि कुछ अन्य जातियों जैसे गोल कृमि, फ्रूटफ्लाई और कुछ स्तनपायी जानवरों में भी नर और मादा के जीवनकाल में अंतर पाया जाता है। दरअसल लंबे जीवनकाल का एक प्रमुख कारण लिंग का अंतर हो सकता है। लेकिन उनमें अलग-अलग अध्ययनों में अलग-अलग आहार और अलग-अलग पर्यावरण में कभी नर का जीवनकाल ज्यादा पाया गया है तो कभी मादा का जीवनकाल ज्यादा पाया गया है।
मनुष्यों में हालांकि यह सार्वभौमिक है कि महिलाओं की उम्र पुरुषों से ज्यादा होती है। यह अंतर हार्मोन के कारण हो सकता है। साथ ही जीवनकाल शरीर के इम्यून सिस्टम पर भी निर्भर करता है जो महिलाओं में ज्यादा बेहतर होता है। शोधकर्ता स्टीवन अस्टाड और कैथलीन फिशर का कहना है कि हमने 38 देशों में यह अध्ययन किया, जिसमें पाया गया कि जन्म के समय से ही महिलाओं की उम्र लंबी होने की संभावना पुरुषों से ज्यादा होती है।