Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुरहान की वकालत करने वालों से सख्ती से निपटा जाए

    By Edited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2016 01:07 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, जम्मू : आतंकी बुरहान वानी की मौत को दुर्घटना करार देने वाले उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, जम्मू : आतंकी बुरहान वानी की मौत को दुर्घटना करार देने वाले उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह की शिवसेना हिंदुस्तान ने कड़ी निंदा की है। मंगलवार को एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश केसरी ने कहा कि आतंकी बुरहान वानी सेना पर हमले कराने का दोषी था। उनके पक्ष में किसी तरह का बयान सहन नहीं किया जा सकता। लिहाजा उपमुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे। केसरी ने कहा कि जम्मू के हकों के लिए सड़कों पर उतरने वाली भाजपा के वैसे भी आज सुर बदल गए हैं। सत्ता में आने के बाद यह पार्टी पीडीपी की भाषा में बात करने लगी है। केसरी ने कहा कि देश सबसे बड़ा हैं और देश की सुरक्षा पर किसी तरह की आंच को सहन नही किया जा सकता। बुरहान वानी की वकालत करने वाले नेता चाहे घाटी से हो या जम्मू से, को ऐसे छोड़ा नही जा सकता। ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। केसरी ने कहा कि जम्मू की जनता ने भाजपा को जितवा कर भेजा मगर आज यही पार्टी जम्मू के लोगों की नजरों में खरा नही उतर पाई है। आने वाले चुनावों में जनता इसका हिसाब लेगी।