विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार और जनता के बीच सेतु बनेगा महिला मोर्चा

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Thu, 11 May 2017 04:31 PM (IST)

महिला मोर्चा को सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।

सरकार और जनता के बीच सेतु बनेगा महिला मोर्चा
सरकार और जनता के बीच सेतु बनेगा महिला मोर्चा

देवघर, जागरण संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटे ने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। गांव-गांव में शौचालय बनवाकर उन्होंने देश की आधी आबादी को बड़ा सम्मान दिया है। 

वहीं झारखंड में रघुवर दास की सरकार ने महिला के नाम पर जमीन-मकान निबंधन का शुल्क एक रुपया कर दिया है, इससे महिलाओं की ताकत बढ़ेगी। महिला मोर्चा को सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। विजया ने कहा कि संगठन को पूर्णकालीन सेवा देने के लिए प्रत्येक जिले से कम से कम 100 बहनें आगे आएं। वह अपने चयनित क्षेत्र के एक एक बूथ पर जाकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने में मजबूती से काम करें। 

मंडल स्तर पर होगी कार्यसमिति 

प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक को अब आगे ले जाना है। पंचायत व मंडलस्तर पर इसी तरह कार्यसमिति की बैठक होगी। रांची मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि महिलाएं पारिवारिक संतुलन बनाकर पार्टी के प्रति समर्पित रहती हैं।

यह भी पढ़ें: पटना के डॉक्टर का देवघर में बना था फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें: सीयूजे के वीसी व रजिस्ट्रार पर यौन उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज