विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों ने दिया फ्लाइंग किस, पुलिस ने की धुनाई

By JagranEdited By:
Updated: Fri, 05 May 2017 01:01 AM (IST)

तेतुलमारी : बरात जा रहे लोगों को फ्लाइंग किस देना महंगा पड़ गया। स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन बरातियों

बरातियों ने दिया फ्लाइंग किस, पुलिस ने की धुनाई
बरातियों ने दिया फ्लाइंग किस, पुलिस ने की धुनाई

तेतुलमारी : बरात जा रहे लोगों को फ्लाइंग किस देना महंगा पड़ गया। स्थानीय पुलिस ने आधा दर्जन बरातियों की जमकर धुनाई कर दी। वाहन समेत लोगों को थाना ले आई। गुरुवार को चंदौर पहाड़ी धौड़ा के एक युवक की बरात पटना जा रही थी। दोपहर 12 बजे बरातियों की गाड़ी जैसे ही कोलियरी कार्यालय के समक्ष पहुंची तो विपरीत दिशा से तीन छात्राएं गुजर रही थीं। इन्हें देख बरातियों ने पहले फ्लाइंग किस दिया फिर सिटी बजाई। इसी समय थानेदार सच्चिदानंद साहू उक्त मार्ग से गुजर रहे थे। यह शरारत देख वाहन को रुकवाया और बरातियों की लाठी से स्वागत किया। पुलिसिया कार्रवाई को देख अन्य बरातियों ने रास्ता बदल लिया।