विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदर्स डे के दिन बच्चे को जहर खिलाकर मां ने दी जान

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 15 May 2017 09:41 AM (IST)

बच्चे मनबोध की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मेला ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाया हालांकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।

मदर्स डे के दिन बच्चे को जहर खिलाकर मां ने दी जान
मदर्स डे के दिन बच्चे को जहर खिलाकर मां ने दी जान

धनबाद, जासं । मदर्स डे पर रविवार को एक मां ने अपने पांच वर्ष के मासूम बेटे के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां की पीएमसीएच में मौत हो गई वहीं बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के वनतोड़ गांव की है। यहां के निवासी प्रकाश महतो की पत्नी मेला देवी (33 वर्ष) ने रविवार सुबह जान देने के लिए पहले तो खुद जहर खाया और फिर अपने पांच वर्ष के बेटे मनबोध को भी जहर खिला दिया। खेत में कीड़ों को मारने में प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक का उसने इस्तेमाल किया।

बताते हैं कि मेला देवी सुबह करीब नौ बजे स्नान करने जोरिया गई थी पर उसका इरादा खतरनाक था। वह घर से ही कीटनाशक का डिब्बा लेकर गई थी। वहां उसने पहले खुद ज्यादा मात्र में कीटनाशक का सेवन कर लिया और फिर थोड़ा बचा जहर बेटे को खिला दिया। मनबोध मूक-बधिर है जिस कारण वह इस बात की जानकारी किसी को नहीं दे पाया। जब जोरिया के समीप दोनों गिर पड़े तब वहां नहा रहे लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए पीएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान दोपहर में मां मेला देवी की मौत हो गई। बच्चे मनबोध की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मेला ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खाया हालांकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि मेला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। मेला का पति प्रकाश महतो गुजरात में दैनिक मजदूरी का काम करता है। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मेला का शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: मदर्स डेः टाटानगर स्टेशन पर मां को छोड़ बेटा फरार

यह भी पढ़ें: रिश्तों का खूनः खाना बनाने से इन्कार करने पर पत्नी को मार डाला