यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिपाही ने साथी की पत्नी का चार साल तक किया यौन शोषण
सिपाही ने धमकी देकर साथी की पत्नी का चार साल तक यौन शोषण किया। ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। धनबाद पुलिस बल के सिपाही आलम अंसारी के खिलाफ एक सिपाही की पत्नी ने चार साल से धमकी देकर यौन शोषण करने का मुकदमा धनबाद थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उनके पति और आरोपी आलम दोनों मित्र थे। आलम उनके पति के साथ अक्सर उसके घर आता था। उसके पति शराब पीते थे, इसी क्रम में पति को शराब पिलाकर एक दिन आलम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। कहने लगा कि उसकी नौ साल की बेटी और उसके पति को जहर पिलाकर जान से मार देगा। पुलिस ने आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत करने वाली महिला आदिवासी है और मुकदमे से पूर्व वह धनबाद पुलिस के आला अधिकारियों से भी शिकायत कर चुकी है। आलम की ग्रामीण एसपी के यहां उसकी तैनाती हुई थी। महिला द्वारा शिकायत के बाद उसे पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। आलम के ससुर भी पुलिस महकमा में ही दरोगा हैं और वे भी धनबाद में बतौर एएसआइ सेवा दे चुके हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।