विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला बोली, ससुरालवाले करते हैं पिटाई, देवर छेड़खानी

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 12 May 2017 04:14 PM (IST)

महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे चार चक्का वाहन एवं नकद के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला बोली, ससुरालवाले करते हैं पिटाई, देवर छेड़खानी
महिला बोली, ससुरालवाले करते हैं पिटाई, देवर छेड़खानी

धनबाद, जेएनएन। मेरा देवर मुझे अकेला पाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करता है, जबकि पति और उसके परिवारवाले चार चक्का गाड़ी की मांग को लेकर पिटाई करते हैं। यह आरोप है पीएमसीएच में दो दिनों से इलाजरत रहमतगंज भूली की एक महिला का। महिला को बेहोशी की हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

बयान में महिला ने बताया कि 31 मार्च 2016 को उसका निकाह रहमतगंज के युवक से हुआ था। उसके पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दान दहेज और तिलक दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे चार चक्का वाहन एवं नकद के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी सूचना मायकेवालों को हुई तो समाज के लोगों के समक्ष पंचायती हुई। इस समय भी कुछ राशि ससुराल वालों को दी गई। कुछ दिन तक तो ठीक रहा, फिर से मारपीट होने लगी।

पति 30 अप्रैल 2017 को विदेश चले गए। घर में ससुर, सास, देवर, ननद, ननद का पति आदि थे। इस दौरान जेबा गर्भवती भी हो गई। पति के बाहर जाते ही ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस कारण उसका गर्भपात भी हो गया। महिला के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः थानेदार को साथ ले जाने आई युवती, कहा-वो रहेंगे तो नहीं होगी परेशानी

यह भी पढ़ेंः चमत्कारी झरना, जहां के पानी से होता है विभिन्न रोगों का इलाज