विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजब प्रेम की गजब कहानी, लड़का पसंद नहीं था तो भागकर रचा ली शादी

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 03:52 PM (IST)

एक ने लड़का पसंद नहीं था तो भागकर शादी रचा ली। दूसरी ने मंदिर में शादी रचाई और महिला थाना में सरेंडर कर दिया।

अजब प्रेम की गजब कहानी, लड़का पसंद नहीं था तो भागकर रचा ली शादी
अजब प्रेम की गजब कहानी, लड़का पसंद नहीं था तो भागकर रचा ली शादी

जागरण संवाददाता, धनबाद। माता-पिता दूसरे लड़के से शादी कराना चाहते थे, वह लड़का काला था और उसे पसंद नहीं था। उसने अपने घर वालों को लड़का नापसंद होने की बात बता दी थी। इसके बावजूद रिश्ता तय कर दिया गया। तब वह घर से भाग गई और प्रेमी के साथ शादी रचा ली।

गुरुवार को इस जोड़े ने धनबाद के महिला थाने में आत्मसमर्पण किया था। दोनों सिंह नगर झरिया के रहने वाले हैं। लड़की के पिता ने 13 मार्च को ही बेटी के प्रेमी पंकज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला थाने ने उक्त जोड़े के सरेंडर करने की सूचना झरिया पुलिस और परिजनों को भी दी।

लड़की के परिजन महिला थाने पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही, बाद में झरिया पुलिस दोनों को साथ लेकर चली गई। शुक्रवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मंदिर में शादी रचाई और महिला थाना में कर दिया सरेंडर 

महुदा तारघा बस्ती के रहनेवाले सागर ने बस्ती के ही रहने वाली सीमा नामक लड़की से मंदिर में शादी रचाई और महिला थाना में सरेंडर कर दिया।

सीमा और सागर ने बताया कि दोनों के प्रेम था और दोनों के माता-पिता शादी को तैयार थे, लेकिन लड़की के चाचा ने अड़ंगा डाल दिया था, इस कारण दोनों घर से भाग गए। इस मामले में भी दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया। देर शाम तक मामले में समझौते की कोशिश चल रही थी।

यह भी पढ़ेंः प्रेमी की शादी किसी और से हो जाने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ेंः न घोड़ा न गाड़ी, जेल से आया दूल्हा लगाए हथकड़ी