विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरिडीह में अवैध खनन के दौरान चार की मौत, दो जख्मी

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Tue, 02 May 2017 07:50 PM (IST)

झारखंड के गिरिडीह में अवैध खदान के दौरान चार की मौत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए।

गिरिडीह में अवैध खनन के दौरान चार की मौत, दो जख्मी
गिरिडीह में अवैध खनन के दौरान चार की मौत, दो जख्मी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के डुब्बा असनातरी गांव के जंगल में सोमवार को अवैध खनन के दौरान चट्टान के खिसकने से उसमें दबकर चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चियां शामिल हैं। दो अन्य महिलाओं की हालत गंभीर है। सभी अवैध रूप से ढिबरा (अभ्रक का टुकड़ा) का खनन कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों शवों को थाना ले आई। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जख्मी महिलाएं सदर अस्पताल गिरिडीह में इलाजरत हैं। मृतकों में सुखदेव कमार (55 साल), उसका दामाद रंजीत राणा (35) के अलावा किशोरी कमार की आठ वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी और स्व. जेपी सिंह की नौ साल की रूपा कुमारी शामिल हैं। रंजीत राणा बिहार के जमुई जिले के चकाई का निवासी था। वह दो महीने से अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था।

बताया जाता है कि असनातरी गांव के वन क्षेत्र में पंडित बंधु के जरिए ढिबरा की अवैध खदानें चलाई जा रही हैं। सोमवार को करीब तीस से चालीस मजदूर काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे बड़ी चट्टान खिसक गई। इसकी चपेट में आधा दर्जन मजदूर आ गए। खनन में शामिल लोगों ने सुखदेव कमार एवं रंजीत राणा को खींचकर बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद खदान संचालक और मजदूर वहां से भाग गए। शाम करीब पांच बजे दो बच्चियों का शव निकाला गया।

यह भी पढ़ेंः साहिबगंज में दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या

यह भी पढ़ेंः पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा की खुदकुशी