विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूकबधिर महिला से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 11:55 AM (IST)

एक मूकबधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के गिरिडीह की है।

मूकबधिर महिला से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
मूकबधिर महिला से सात युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गिरिडीह। बेंगाबाद की एक मूकबधिर महिला के साथ शहर के पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, पुराना सर्किट हाउस व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडीकर्मी के पुत्र समेत सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों से पहले नगर थाना और फिर मुफस्सिल थाना में पुलिस ने लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद डीएसपी विजय आशीष कुजूर के निर्देश पर मुफस्सिल थाना में सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के वक्त महिला की मां एवं भाई भी थाना में थे।

पूछताछ के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसके अनुसार पीड़िता के मूकबधिर होने का फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति चालक है। सोमवार को वह बड़ा चौक आई थी। यहां उसकी मुलाकात पीडब्ल्यूडीकर्मी के पुत्र डबलू दुबे से हुई। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने क्वार्टर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म के बाद अपने तीन साथियों को बुला लिया। इसके बाद अंधेरा होने पर चारों उसे बगल के पुराना सर्किट हाउस ले गए। यहां परिसर में उसका हाथ व मुंह कपड़े से बांधकर सभी ने दुराचार किया।

अब इन आरोपियों में से एक युवक ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद सातों उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी ले गए। और रातभर उसके साथ गलत काम किया गया। अहले सुबह वह किसी तरह वहां से भागकर बाजार की ओर आ रही थी। रास्ते में उसे पुलिस गश्ती टीम मिल गई। उसने इशारे में पुलिस टीम के सबकुछ बताया। उसे नगर थाना लाया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस पीड़िता को लेकर डबलू दुबे के आवास पर पहुंची। डबलू को देखते ही उसने पहचान लिया। आरोपी को पुलिस नगर थाना ले आई। प्रभारी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने इस कांड में शामिल बाकी छह युवकों को डबलू से फोन करा एक जगह पर बुलवाया। 1 जैसे-जैसे युवक पहुंचते गए, पुलिस उन्हें दबोचती गई।

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर प्यार के जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद बेचा

दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने पीड़िता और हिरासत में लिए गए सातों युवकों को मुफस्सिल थाना के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में डबलू दुबे के अलावा तिरंगा चौक के सौरव शर्मा, झगरी के सुमित शर्मा, बोलू कुमार डोकानिया, चंदन नगर के अमित शर्मा, कुटिया मंदिर रोड के नकुल कुमार सिंह व कुणाल कुमार शामिल हैं। डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सातों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से किया दुष्कर्म, 20 लाख रुपये भी ठगे