विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Tue, 02 May 2017 07:31 PM (IST)

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह से रांची जा रही शालिग्राम बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय महतो, चेतलाल महतो एवं छह साल के दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसा डुमरी एवं पीरटांड़ के बीच हुआ। तीनों एक ही परिवार के थे।

वहीं, इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो मौके पर पहुंच हए। हादसे में मारे गए लोग डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ेंः साहिबगंज में सड़क हादसे में दो की मौत, दर्जन भर जख्मी

यह भी पढ़ेंः हजारीबाग में ट्रक से टकराई कार, एएसआइ की मौत