विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अडाणी प्लांट के विरोध में अनशन पर विधायक की हालत बिगड़ी

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 06:19 AM (GMT+05:30)

अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे विधायक प्रदीप यादव की हालत गुरुवार को बिगड़ गई। वजन 92 से घटकर 85 किलो हो गया।

अडाणी प्लांट के विरोध में अनशन पर विधायक की हालत बिगड़ी
अडाणी प्लांट के विरोध में अनशन पर विधायक की हालत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, गोड्डा। पोड़ैयाहाट प्रखंड के गायघाट में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे विधायक प्रदीप यादव की हालत गुरुवार को बिगड़ गई। चिकित्सक डी कुमार ने विधायक की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए इलाज की जरूरत बताई। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि विधायक की स्थिति सामान्य नहीं है। इन्हें गहन चिकित्सा की जरूरत है। वजन 92 से घटकर 85 किलो हो गया तो ब्लड सुगर घटकर 87 हो गया है। दिनोंदिन विधायक की हालत बिगड़ती जा रही है। चिकित्सक ने विधायक को तत्काल अस्पताल चलने को कहा लेकिन विधायक इसके लिए तैयार नहीं हुए।

इन महिलाओं ने जिद से बदली जिंदगानी

 उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ हूं। अनशनस्थल पर विधायक ने पत्रकारों से कहा कि प्रशासन उनके खिलाफ हर रोज एक प्राथमिकी दर्ज करा रहा है। यहां के अधिकारी मुख्यमंत्री के दवाब में हैं। उन्हें फंसाने की उच्चस्तरीय साजिश रची जा रही है। राष्ट्रगान गाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसलिए पोड़ैयाहाट सीओ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुछ चिकित्सक खराब मशीन लेकर उनका ब्लड प्रेशर जांच करने आए थे। उससे जांच कराने से इन्कार किया तो एक और प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।