विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली मुख्यधारा में लौटें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 07:43 PM (IST)

हजारीबाग : कोबरा बटालियन 203 मुख्यालय बरही में शुक्रवार को हुई बिहार-झारखंड पुलिस समन्वय की बैठक में

नक्सली मुख्यधारा में लौटें, नहीं तो सख्त कार्रवाई
नक्सली मुख्यधारा में लौटें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

हजारीबाग : कोबरा बटालियन 203 मुख्यालय बरही में शुक्रवार को हुई बिहार-झारखंड पुलिस समन्वय की बैठक में नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने नहीं तो मारे जाने की चेतावनी दी गई है। नक्सल को लेकर आयोजित बैठक में हजारीबाग, मगध रेंज के डीआइजी राजेश कुमार, पलामू रेंज के अलावा बिहार सीमा के एसपी, सीआरपीएफ व कोबरा 203 व 205 बटालियन के पदाधिकारी शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता सीआरपीएफ डीआइजी बोकारो रेंज सुरेश प्रमाणिक ने की और संचालन डीआइजी भीमसेन टूटी हजारीबाग रेंज ने किया।

बैठक में नक्सलियों के खात्मे तक विशेष अभियान चलाने के लिए ब्लू¨प्रट तैयार किया गया। संपर्क सूत्र बढ़ाने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक नक्सलियों को समर्पण करने के लिए प्रेरित करने का निदेश दिया गया। साथ ही तांडव मचाने वाले नक्सिलयों पर कार्रवाई का निर्णय हुआ। झारखंड के बिहार-झारखंड से लगे सीमा क्षेत्रों में विशेष कांबिंग अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है। सभी पदाधिकारियों को अभियान से संबंधित सभी सुविधाएं देने की बात कहीं गई है। डीआइजी सुरेश प्रमाणिक ने कहा है कि माओवादियों के खात्मे तक मेरा अभियान चलेगा। निकट भविष्य में इसकी झलक देखने को मिलेगी। बैठक में पदाधिकारियों ने संकल्प उग्रवादियों और नक्सलियों के खिलाफ पारित किया है। बोकारो डीआइजी साकेत कुमार ने अभियान का दशा और दिशा पर प्रकाश डाला। पलामू रेंज के साथ साथ बिहार के जमुई, व गुमला जोन पर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में रेंज के एसपी, डीएसपी, सीआरपीएफ के 169, 07, 26, 22, 190 बटालियन के पदाधिकारी भी शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।