विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की रात दुल्हन गई प्रेमी के पास, कहा- नहीं रहूंगी पति के साथ

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2017 09:48 AM (IST)

दुल्हन ने कहा कि मेरे पिता ने जबरन शादी कराई थी। मैं प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं।

शादी की रात दुल्हन गई प्रेमी के पास, कहा- नहीं रहूंगी पति के साथ
शादी की रात दुल्हन गई प्रेमी के पास, कहा- नहीं रहूंगी पति के साथ

जासं, केरेडारी (हजारीबाग)। पांच मई को संजय और रेखा परिणय सूत्र में बंधे। दोनों पक्षों के लोगों के सामने सात फेरे हुए। लेकिन इसके बाद दूल्हे संजय के अरमान धरे रह गए। रेखा अपने प्रेमी शाहिद के साथ चलती बनी। मामला पंचायत और थाना पहुंचा तो रेखा संजय के साथ जाने से साफ मुकर गई।

थाने और पंचायत में रेखा ने बताया कि मेरे पिता ने जबरन शादी कराई थी। मैं प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं। इसके बाद बेलतु पंचायत की मुखिया जितनी देवी, बादम पंचायत के मुखिया दीपक दास व सैकड़ों ग्रामीणों के समक्ष पंचायतनामा लिखा गया।

निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी सुविधा के मुताबिक जीवन जीने को स्वतंत्र हैं। मामला हजारीबाग स्थित केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतू का है।

यह भी पढ़ेंः शादी के तुरंत बाद तलाक देने पर 25 लोगों पर मुकदमा

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर सहेली के देवर से दोस्ती कर भागी दो बच्चों की मां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।