विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चा चोरी की अफवाह में सात को पीट-पीट कर मार डाला, तनाव

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 04:57 PM (IST)

मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ के गुस्से की शिकार हुई। पत्थरबाजी में इस घटना के पीछे बच्चा चोर के संदेह की बात कही जा रही है।

बच्चा चोरी की अफवाह में सात को पीट-पीट कर मार डाला, तनाव
बच्चा चोरी की अफवाह में सात को पीट-पीट कर मार डाला, तनाव

जेएनएन, जमशेदपुर/राजनगर। बच्चा चोर को लेकर फैली अफवाह ने अपनी चपेट में राजनगर व बागबेड़ा के नागाडीह को भी ले लिया है। वहशी बनी भीड़ ने पहले राजनगर में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सरायकेला के एसपी ने तीन की लाश मिलने की पुष्टि की है। इसके कुछ ही घंटों बाद बागबेड़ा के नागाडीह में तीन युवकों को पोल में बांधकर बेरहमी पीटा, तीनों ने दम तोड़ दिया जबकि एक वृद्ध महिला मौत से जंग लड़ रही है।  

राजनगर थाना क्षेत्र के शोभापुर व सोसोमली गांव में अफवाह का बाजार ऐसा गर्म हुआ कि भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर चार लोगों की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ के गुस्से की शिकार हुई। पत्थरबाजी में इस घटना के पीछे बच्चा चोर के संदेह की बात कही जा रही है। वहीं, गोवंशीय पशु के मांस तस्करी से जुड़ी अफवाह भी इलाके में फैली है। पूरा घटनाक्रम बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक चलता रहा। बारी-बारी से लोग भीड़ की पिटाई से मौत के मुंह में समाते रहे। हाइवे पेट्रोलिंग सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

पत्थरबाजी में राजनगर थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। आक्रोश का गुबार यहीं नहीं थमा, पुलिस वाहन व एक इंडिका को भी आग के हवाले कर दिया गया। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन व डाला 407 वाहन के शीशे पत्थर मार कर तोड़ डाले गए। देर शाम एडीजी अभियान आरके मल्लिक राजनगर पहुंचे। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांवों में कैंप कर रखा है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह की पड़ताल की जा रही है।

राजनगर के शोभापुर गांव में बच्चा चोरी के संदेह में तीन लोगों के मरने की पुष्टी एसपी राकेश बंसल ने करते हुए कहा कि गांव में बच्चा चोरी का अपवाह फैली थी जिसके कारण ग्रामीण सड़क पर वाहनों को रोक कर पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानिए, कब-क्या हुआ

3 : 00 बजे : सुबह डांडू से शोभापुर की ओर गुजरे जायलो व इंडिका वाहन

3.15 बजे : रोकने पर भगाने के बाद दोनों वाहनों का पीछा करते हुए लोग पहुंचे शोभापुर

4 : 00 बजे : आग की तरह फैल चुकी थी क्षेत्र में बच्चा चोरों के आने की अफवाह

5: 30 बजे : सुबह होते-होते शोभापुर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की हो चुकी थी जुटान

6 : 00 बजे : स्थानीय थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे

6 : 30 बजे : पुलिस पर पथराव भीड़ ने गाड़ियों को लगाई आग

8 : 30 बजे : एसडीओ संदीप दुबे एवं एसडीपीओ दीपक कुमार घटना स्थल पहुंचे

10: 00 बजे : पुलिसकर्मी मामले को हैंडल करने की रणनीति बनाते रहे

11: 00 बजे : एक युवक को ग्रामीणों ने खोज निकाला और पीट-पीटकर मार डाला

11: 00 बजे : समीप के ही सोसोमली गांव में अन्य दो युवकों को भीड़ ने पीटकर मार डाला।

11.15 बजे : हरकत में आई पुलिस, आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।